सरकारी बैंकों में पूंजी डालने से कमी की पूरी तरह भरपाई नहीं होगी : एसएंडपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2015 4:53 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ने आज कहा कि सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने की योजना से कुछ ‘राहत’ जरुर मिलेगी, लेकिन इससे उनकी ऋण कमी की पूरी तरह भरपाई नहीं हो पाएगी. एसएंडपी के ऋण विश्लेषक अमित पांडे ने कहा, ‘केंद्र सरकार की सरकारी बैंकों में पूंजी डालने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ने आज कहा कि सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने की योजना से कुछ ‘राहत’ जरुर मिलेगी, लेकिन इससे उनकी ऋण कमी की पूरी तरह भरपाई नहीं हो पाएगी. एसएंडपी के ऋण विश्लेषक अमित पांडे ने कहा, ‘केंद्र सरकार की सरकारी बैंकों में पूंजी डालने की योजना सही समय पर आ रही है. लेकिन इससे पूरी तरह भरपाई नहीं हो पाएगी.’ एसएंडपी की रिपोर्ट ‘भारत में सरकारी बैंकों में पूंजी निवेश सिर्फ कुछ राहत’ में कहा गया है कि कुछ सरकारी बैंकों का एकल ऋण प्रोफाइल और रेटिंग्स संपत्ति की गुणवत्ता, पूंजी और आमदनी में किसी तरह की अन्य गिरावट को लेकर संवेदनशील है.

सरकार ने पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 2018-19 तक 70,000 करोड रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की है. इसमें से 25,000 करोड रुपये की राशि चालू वित्त वर्ष में डाली जाएगी. इसके अलावा अगले चार साल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 1.10 लाख करोड रुपये पूंजी बाजार से जुटायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola