3000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी लेनोवो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2015 3:24 PM
हांगकांग : चीन की कंप्यूटर कंपनी लेनोवो ने आज कहा कि वह 3000 से अधिक छंटनियां करेगी. कंपनी ने पहली तिमाही में अपने मुनाफा आधे से भी कम रह जाने के बीच यह घोषणा की है. लेनोवो दुनिया की सबसे बडी पीसी कंपनी है. पहली तिमाही में उसका कारोबार भी अपेक्षा से कम रहा. कंपनी […]
हांगकांग : चीन की कंप्यूटर कंपनी लेनोवो ने आज कहा कि वह 3000 से अधिक छंटनियां करेगी. कंपनी ने पहली तिमाही में अपने मुनाफा आधे से भी कम रह जाने के बीच यह घोषणा की है. लेनोवो दुनिया की सबसे बडी पीसी कंपनी है. पहली तिमाही में उसका कारोबार भी अपेक्षा से कम रहा.
कंपनी के चेयरमैन व सीइओ युआंगछिंग यांग ने इसे ‘हाल के वर्षों में बाजार की सबसे विकट स्थिति’ बहा है. कंपनी का शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 51 प्रतिशत घटकर 10.5 करोड डालर रह गया. कंपनी ने हांगकांग स्टाक एक्सचेंज को सूचित किया है कि वह खर्च में कटौती के तहत विनिर्माण काय से अलग कामों में लगे 3200 कर्मियों की छंटनी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










