देश में अच्छे अर्थशास्त्रियों की कमी : रघुराम राजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : देश में अच्छे अर्थशास्त्रियों की कमी पर चिंता जताते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि बेहतर प्रतिभाओं की कमी से नीति निर्माण प्रभावित हो रहा है. राजन ने कहा, हमारे देश में क्षमतावान अर्थशास्त्रियों की काफी कमी है. मैं हर दिन अपने कामकाज में यह देखता हूं. दिल्ली, […]
विज्ञापन
मुंबई : देश में अच्छे अर्थशास्त्रियों की कमी पर चिंता जताते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि बेहतर प्रतिभाओं की कमी से नीति निर्माण प्रभावित हो रहा है.
राजन ने कहा, हमारे देश में क्षमतावान अर्थशास्त्रियों की काफी कमी है. मैं हर दिन अपने कामकाज में यह देखता हूं. दिल्ली, मुंबई और पूरे देश में इनकी जरुरत है. हमने अर्थशास्त्रियों की एक पीढी खो दी है. उचित नीतियों के लिए अच्छे अर्थशास्त्रियों की जरुरत को रेखांकित करते हुए राजन ने कहा कि जिस अर्थशास्त्र की हमें जरुरत है वह अर्थशास्त्र की बुनियाद को समझने की जरुरत पर टिकी है. मसलन मूल्य सिद्धान्त तथा सामान्य संतुलन. यह समझने में सबसे मुश्किल अवधारणा है.
उन्होंने कहा कि बहुत सी नीतियां सामान्य संतुलन को समझे बिना बनाई जाती हैं. यह किसी अर्थशास्त्री का सबसे बडा योगदान हो सकता है. राजन ने कल यहां मेघनाद देसाई अकादमी आफ इकनामिक्स का उद्घाटन करते हुए यह बात कही. हालांकि, यह कार्यक्रम बंद दरवाजे में हुआ था, लेकिन आयोजकों ने आज गवर्नर के हवाले से यह बयान जारी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










