बजाज ऑटो का मुनाफा पहली तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर एक हजार करोड़ रुपये के ऊपर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बजाज ऑटो का मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त पहली तिमाही में 37.14 प्रतिशत बढकर 1,014.80 करोड रुपये हो गया. कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 739.98 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था. बजाज ऑटो ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी की बिक्री अप्रैल-जून 2015 की तिमाही […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बजाज ऑटो का मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त पहली तिमाही में 37.14 प्रतिशत बढकर 1,014.80 करोड रुपये हो गया. कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 739.98 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था.
बजाज ऑटो ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी की बिक्री अप्रैल-जून 2015 की तिमाही में एकल आधार पर 7.24 प्रतिशत बढकर 5,505.06 करोड रुपये रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,133.37 करोड रुपये थी.
समीक्षाधीन अवधि में बजाज ऑटो की निर्यात से आय 17.01 प्रतिशत बढकर 2,634 करोड रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,251 करोड रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










