पीएफ की आनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में शुरू करेगा EPFO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2015 1:23 PM
नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) द्वारा अपने छह करोड से अधिक अंशधारकों की सहूलियत के लिए भविष्य निधि (पीएफ) की आनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में शुरू किये जाने की संभावना है. इस सुविधा के लागू होने के बाद अंशधारक पीएफ से अपना धन निकालने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे […]
नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) द्वारा अपने छह करोड से अधिक अंशधारकों की सहूलियत के लिए भविष्य निधि (पीएफ) की आनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में शुरू किये जाने की संभावना है. इस सुविधा के लागू होने के बाद अंशधारक पीएफ से अपना धन निकालने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे और पैसा सीधे उनके बैंक खाते में चला जाएगा.
श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आनलाइन पीएफ निकासी की सुविधा पर 24 जुलाई को विचार विमर्श होगा जबकि इपीएफओ में श्रमिकों की ओर से ट्रस्टियों की बैठक बुलायी गयी है. फिलहाल इपीएफओ अंशधारकों को अपने पीएफ धन की निकासी के लिए आनलाइन आवेदन करना होता है.
अधिकारी ने कहा कि यह सुविधा शुरू करने के लिए जरुरी है कि कम से कम 40 प्रतिशत विशिष्ट खाता संख्या (यूएएन) ग्राहकों के आधार व बैंक खाता संख्या से सम्बद्ध हो. फिलहाल केवल 12 प्रतिशत अंशधारकों की आधार संख्या को उनके यूएएन से जोडा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










