खुशखबरी : सस्ता हुआ सोना, जमकर करें खरीदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2015 11:02 AM
नयी दिल्ली : आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सर्राफा बाजार में सोना पांच साल के निचले स्तर पर आ गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोने के मूल्य में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. आज सोने का मूल्य 25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया […]
नयी दिल्ली : आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सर्राफा बाजार में सोना पांच साल के निचले स्तर पर आ गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोने के मूल्य में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. आज सोने का मूल्य 25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. सोने के मूल्य में लगातार गिरावट जारी है. वहीं कॉमैक्स पर चांदी 1.5 फीसदी टूटकर 14.6 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर आ रही है. दो दिन पहले सोना 250 रुपये गिरकर 26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के चार माह के निचले स्तर पर आ गया था.
अमेरिकी विकास दर में सुधार के संकेतों के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रुप में बहुमूल्य धातुओं का आकर्षण कम होने से घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग कमजोर रही जिससे इन धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा. डॉलर में मजबूती से भी सोने की कीमतें प्रभावित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










