मधुमेह और पाचन संबंधी कुछ दवाओं को नियंत्रण मूल्य के दायरे में रखेगी सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने मधुमेह व पाचन संबंधी बीमारियों के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं सहित 39 और दवाओं को मूल्य नियंत्रण दायरे में रखा है ताकि देश में इन दवाओं की मुनासिब दरों पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. राष्ट्रीय दवा कीमत प्राधिकार (एनपीपीए) ने एक बयान में यह जानकारी दी है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने मधुमेह व पाचन संबंधी बीमारियों के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं सहित 39 और दवाओं को मूल्य नियंत्रण दायरे में रखा है ताकि देश में इन दवाओं की मुनासिब दरों पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. राष्ट्रीय दवा कीमत प्राधिकार (एनपीपीए) ने एक बयान में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार उसने 39 दवाओं (फार्मूलेशन पैक) की कीमतों को तय संशोधित किया है. अधिसूचना के जिन फार्मूलेशन की दवा तय की गई है उनमें स्पिरोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड, सेफोटाजाइम, पेरासीटामोल, डोमपरीडोन व मेटफोरमिन प्लस ग्लिमीराइड शामिल हैं.
सरकार के इस कदम का असर विभिन्न कंपनियों पर पडेगा जिनमें केडिला हेल्थकेयर, लूपिन, आईपीसीए लेबोरेटरीज, एबाट लेबोरेटरीज व ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










