ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में ललित मोदी को समन ईमेल किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 10:59 PM
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय के समन को आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के वकील द्वारा लौटाए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने आज इस कागजात की एक प्रति उन्हें ईमेल कर दी. निदेशालय के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि ललित मोदी के वकील द्वारा समन की प्रति लौटाए जाने के […]
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय के समन को आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के वकील द्वारा लौटाए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने आज इस कागजात की एक प्रति उन्हें ईमेल कर दी. निदेशालय के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि ललित मोदी के वकील द्वारा समन की प्रति लौटाए जाने के बाद हमने इसकी एक प्रति ललित को ईमेल की है.
कल ललित के वकील ने समन की प्रति लौटाते हुए कहा था कि वह इसे प्राप्त करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.गौरतलब है कि यहां ललित के खिलाफ दर्ज मनी लाउंड्रिंग के एक मामले में ईडी ने पिछले शुक्रवार को उनके वकील के जरिए उन्हें समन जारी किया था. इस समन के जरिए तीन हफ्तों के अंदर ईडी के कार्यालय में उन्हें उपस्थित होने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










