मारुति ने एस-क्रॉस के लिए बुकिंग शुरू की

Published at :08 Jul 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति ने एस-क्रॉस के लिए बुकिंग शुरू की

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने आगामी नये माडल एस-क्रॉस के लिए बुकिंग शुरू करने की आज घोषणा की. एस-क्रॉस को अगस्त की शुरुआत में बाजार में पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री व डिलीवरी नेक्सा शोरुमों के जरिए की जाएगी. नेक्सा, शोरुमों की एक नयी श्रृंखला है जिसे मारुति सुजुकी इंडिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने आगामी नये माडल एस-क्रॉस के लिए बुकिंग शुरू करने की आज घोषणा की. एस-क्रॉस को अगस्त की शुरुआत में बाजार में पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री व डिलीवरी नेक्सा शोरुमों के जरिए की जाएगी. नेक्सा, शोरुमों की एक नयी श्रृंखला है जिसे मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने प्रीमियम उत्पादों की बिक्री के लिए स्थापित किया है.

कंपनी की योजना इस वित्त वर्ष के अंत तक 30 शहरों में इस तरह के 100 शोरुम खोलने की है. कंपनी ने कहा, ‘अगले कुछ सप्ताह में 30 नेक्सा शोरुम परिचालन शुरू करेंगे.’ मारुति सुजुकी के एस-क्रॉस की कीमत करीब 10 लाख रुपये रखे जाने की संभावना है. इसमें 1600 सीसी और 1300 सीसी के डीजल इंजन लगे होंगे जिन्हें कंपनी फिएट से खरीद रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola