सारधा की 100 करोड रुपये की संपत्ति कुर्क करेगा प्रवर्तन निदेशालय

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारदा की परत दर परत करीब 100 करोड रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया में है. ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि इन संपत्तियों की कुर्की एक माह के समय में की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘हमने लाभार्थियों की चौथी परत का पता लगाया है जिन्हें सारदा पोंजी […]
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सारदा की परत दर परत करीब 100 करोड रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया में है. ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि इन संपत्तियों की कुर्की एक माह के समय में की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘हमने लाभार्थियों की चौथी परत का पता लगाया है जिन्हें सारदा पोंजी घोटाले में अपराध की कमाई में हिस्सा मिला.’
अधिकारी ने कहा कि ये ऐसी संपत्तियां हैं जिनको विभिन्न लाभार्थियों को स्थानांतरित किया गया. इस कुर्की के साथ ईडी अपराध की कमाई से खरीदी गई करीब 1,100 करोड रुपये की संपत्तियों की कुर्की करेगा. यह पूछे जाने पर कि ईडी कब तक मनी लांड्रिंग के संदर्भ में अपना आरोपपत्र दायर करेगा,
अधिकारी ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि सीबीआई कब तक अदालत में अपना अंतिम आरोपपत्र दायर करती है. अधिकारी ने कहा, ‘अभी तक सीबीआई ने चार शुरुआती आरोपपत्र दायर किये हैं. ये आरोपपत्र उन लोगों के खिलाफ हैं जिन्हें एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. अंतिम आरोपपत्र में उन लोगों का भी नाम हो सकता है जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




