ग्रीस संकट से भारत सरकार सतर्क, वित्त मंत्रालय व रिजर्व बैंक एक-दूसरे के संपर्क में

नयी दिल्ली : यूनान संकट के चलते भारत से विदेशी पूंजी की तेज निकासी होने की आशंका के चलते सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से संपर्क में है. वित्त सचिव राजीव महर्षि ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि आरबीआई स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा ह्यह्यजाहिर है, […]
नयी दिल्ली : यूनान संकट के चलते भारत से विदेशी पूंजी की तेज निकासी होने की आशंका के चलते सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से संपर्क में है. वित्त सचिव राजीव महर्षि ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि आरबीआई स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा ह्यह्यजाहिर है, हम आरबीआई के साथ संपर्क में हैं, लेकिन वह जो करना है, करेंगे. गौरतलब है कि यूनान पर अनिश्चितता के कारण सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में आज 500 अंक से अधिक लुढक गया था, हालांकि अपराह्न में सुधार हुआ और अंत में 167 अंक टूट कर बंद हुआ. यूनान को कर्ज देने वालों के साथ वहां की सरकार का कोई समझौता नहीं होता देख डर है कि वह अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के कर्ज की किश्त नहीं चुका पाएगा जिसकी मियाद पूरी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




