ePaper

वैश्विक संकेतों और मांग की वजह से सोने की कीमतों में तेजी, चांदी भी चढ़ा

Updated at : 29 Jun 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक संकेतों और मांग की वजह से सोने की कीमतों में तेजी, चांदी भी चढ़ा

नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज दिल्ली बाजार में सोने की कीमत में चमक लौट आई और यह 240 रुपये की तेजी के साथ 26,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव के चलते चांदी भी 300 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज दिल्ली बाजार में सोने की कीमत में चमक लौट आई और यह 240 रुपये की तेजी के साथ 26,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव के चलते चांदी भी 300 रुपये की तेजी के साथ 36,700 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई.

बाजार सूत्रों ने कहा कि यूनान संकट के चलते वैश्विक बाजार में सोने में तेजी आयी है. यूनान में बैंकों को बंद किये जाने और पूंजी प्रवाह पर नियंत्रण लागू करने और उसके यूरो क्षेत्र से बाहर निकलने की आशंका है.ऐसे में निवेशक फिलहाल सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं जिससे सोना तेज हो गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू आभूषण विक्रेता कंपनियों की ताजा लिवाली से भी सोने की कीमतों में सुधार आया.

घरेलू मोर्चे पर सामान्यतया कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार, लंदन में सोने की कीमत 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,188.23 डॉलर प्रति औंस हो गई. घरेलू मोर्चे पर राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 240-240 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 26,950 रुपये और 26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. हालांकि छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत 23,300 रुपये प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर बने रहे.

सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 36,700 रुपये प्रति किग्रा हो गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 415 रुपये की तेजी के साथ 36,380 रुपये प्रति किग्रा हो गई. चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 54,000 रुपये और बिकवाल 55,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर बने रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola