धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,410 रुपये प्रति क्विंटल तय, 50 रुपये की बढ़ोतरी

Published at :17 Jun 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,410 रुपये प्रति क्विंटल तय, 50 रुपये की बढ़ोतरी

नयी दिल्ली : सरकार ने खरीफ सत्र 2015-16 के लिये धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 50 रुपये बढाकर 1,410 रुपये प्रति क्विंटल रखा है. सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीइए) की आज हुई बैठक में धान का एमएसपी बढाने को मंजूरी दी गई. यह निर्णय कृषि लागत एवं मूल्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने खरीफ सत्र 2015-16 के लिये धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 50 रुपये बढाकर 1,410 रुपये प्रति क्विंटल रखा है. सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीइए) की आज हुई बैठक में धान का एमएसपी बढाने को मंजूरी दी गई. यह निर्णय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के अनुरुप है.

2014-15 के लिये सरकार ने सामान्य किस्म के धान के लिए 1,360 रुपये तथा ए ग्रेड के धान के लिये 1,400 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी तय किया था. एमएसपी वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है. सरकारी आंकडों के अनुसार इस सीजन में पिछले सप्ताह तक 4.71 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई-रोपाई हो चुकी थी.

पिछले साल इसी अवधि में धान का रकबा 4.52 लाख हेक्टेयर था. मौजूद फसल वर्ष 2014-15 (जुलाई-जून) में चावल का उत्पादन 10.254 करोड टन अनुमानित है जबकि इससे पूर्व वर्ष में यह रिकार्ड 10.66 करोड टन था. धान के एमएसपी में वृद्धि से किसान इसकी खेती के लिये प्रोत्साहित हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola