ePaper

काल ड्रॉप से निपटने के लिए कंपनियों को हतोत्साहित करने वाली प्रणाली सुझाए ट्राई : दूरसंचार विभाग

Updated at : 11 Jun 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
काल ड्रॉप से निपटने के लिए कंपनियों को हतोत्साहित करने वाली प्रणाली सुझाए ट्राई : दूरसंचार विभाग

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र नियामक ट्राई से कहा है कि वह मोबाइल पर बातचीत के दौरान कॉल कटने यानी कॉल ड्राप की समस्या से निपटने के लिए कंपनियों को हतोत्साहित करने वाली प्रणाली सुझाए. दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने आज कहा, ‘हमने ट्राई से इस मामले का विश्लेषण करने को कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार क्षेत्र नियामक ट्राई से कहा है कि वह मोबाइल पर बातचीत के दौरान कॉल कटने यानी कॉल ड्राप की समस्या से निपटने के लिए कंपनियों को हतोत्साहित करने वाली प्रणाली सुझाए. दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने आज कहा, ‘हमने ट्राई से इस मामले का विश्लेषण करने को कहा है.

ट्राई से यह सुझाने को भी कहा है कि कॉल ड्राप से निपटने के लिए किस तरह की हतोत्साहित करने वाली प्रणाली का इस्तेमाल किया जा सकता है.’ प्रस्तावित खाके का जिक्र करते हुए गर्ग ने कहा कि यह कॉल ड्राप के बदले ग्राहकों को नि:शुल्क मिनट देने के रूप में भी हो सकता है.

उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को ट्राई द्वारा तय सेवा गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो जुर्माना भुगतने के लिए तैयार रहें. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पिछले सप्ताह कहा था कि निजी कंपनियों को काल ड्राप को कम से कम करना चाहिए तथा दूरसंचार विभाग इस मामले में हतोत्साहित करने वाली व्यवस्था बनाने में लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola