ई-वाणिज्य क्षेत्र में सालाना 10 से 15 प्रतिशत वृद्धि होगी : जयंत सिन्हा

नयी दिल्ली : वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि आने वाले वर्षों में ई-वाणिज्य क्षेत्र सालाना 10 से 15 प्रतिशत की दर से बढेगा जो जीडीपी वृद्धि दर से अधिक है. मंत्री ने यह भी कहा कि अगर अगले 10 से 15 साल तक आर्थिक वृद्धि दर सतत रूप से 8 से 9 […]
नयी दिल्ली : वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि आने वाले वर्षों में ई-वाणिज्य क्षेत्र सालाना 10 से 15 प्रतिशत की दर से बढेगा जो जीडीपी वृद्धि दर से अधिक है. मंत्री ने यह भी कहा कि अगर अगले 10 से 15 साल तक आर्थिक वृद्धि दर सतत रूप से 8 से 9 प्रतिशत रहती है तो अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से अधिक 4,000 से 5,000 अरब डालर हो सकता है.
एक्सप्रेस इंडस्टरी काउंसिल आफ इंडिया (इआइसीआइ) के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘हमारा भरोसा है कि अगले 10 से 15 साल तक हमारी आर्थिक वृद्धि दर सतत रूप से 8 से 9 प्रतिशत होगी. अगर हम यह करने में कामयाब हुए तो हमारी 2,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था 4,000 या 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था हो जाएगी.’
मंत्री ने कहा कि ई-वाणिज्य प्लेटफार्म पर सौदों की मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी. सिन्हा ने कहा, ‘ऐसे में उम्मीद है कि इसमें सालाना 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी. मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि होने जा रही है.’ उन्होंने कहा कि ऐसे में लाजिस्टिक ढांचागत सुविधा में बदलाव होने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार वस्तुओं के प्रवाह को आसान बनाने के लिये ई-कामर्स सौदों को दुरुस्त और डिजिटाइज करने जा रही है. सिन्हा ने एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विसेज इंडस्टरी से नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिये खुद को तैयार करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




