एसबीआई के सहायक बैंकों की यूनियनों की कल हड़ताल की घोषणा
Updated at : 03 Jun 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ : एसबीआई के पांच सहायक बैंकों के कर्मचारियों के एक वर्ग ने सहायक बैंकों का मूल बैंक में विलय करने के प्रस्ताव के खिलाफ कल एक दिन की हडताल रखने की घोषणा की है. स्टेट सेक्टर बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन (एसएसबीईए) के सचिव एस.के. गौतम ने आज कहा कि एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मचारी […]
विज्ञापन
चंडीगढ : एसबीआई के पांच सहायक बैंकों के कर्मचारियों के एक वर्ग ने सहायक बैंकों का मूल बैंक में विलय करने के प्रस्ताव के खिलाफ कल एक दिन की हडताल रखने की घोषणा की है.
स्टेट सेक्टर बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन (एसएसबीईए) के सचिव एस.के. गौतम ने आज कहा कि एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मचारी कल देशव्यापी हडताल पर रहेंगे.
एसएसबीईए में सहायक बैंकों- स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद और स्टेट बैंक आफ पटियाला की यूनियनें शामिल हैं.
गौतम ने कहा, दो जून को दिल्ली के मुख्य श्रमायुक्त के हस्तक्षेप पर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधन और एसएसबीईए के बीच एक बैठक हुई, लेकिन हमारी शिकायतें दूर करने के लिए प्रबंधन की ओर से किसी तरह का पेशकश नहीं किए जाने से बैठक बेनतीजा रही. इसलिए हमारे पास हडताल पर जाने के अलावा कोई चारा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




