ePaper

मारुति ने सेलेरियो का डीजल संस्करण किया लांच, कीमत 4.65 लाख रुपये

Updated at : 03 Jun 2015 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति ने सेलेरियो का डीजल संस्करण किया लांच, कीमत 4.65 लाख रुपये

नयी दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआइ) ने आज अपनी हैचबैक कार सेलेरियो का डीजल संस्करण पेश किया. यह सुजुकी के मूल डीजल इंजन पर आधारित है. कंपनी के इस मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स शोरुम 4.65 लाख से 5.71 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने कहा कि सेलेरियो डीजल कार में 793 सीसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआइ) ने आज अपनी हैचबैक कार सेलेरियो का डीजल संस्करण पेश किया. यह सुजुकी के मूल डीजल इंजन पर आधारित है. कंपनी के इस मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स शोरुम 4.65 लाख से 5.71 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने कहा कि सेलेरियो डीजल कार में 793 सीसी का इंजन लगा है.

यह कार एक लीटर में 27.62 किमी चलती है. इसमें सुजुकी मोटर कारपोरेशन की ओर से विकसित किया गया पहला डीजल इंजन डीडीआईएस-125 लगा है. कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी केनिची अयुकावा ने कहा, ‘इस इंजन को आरामदायक ड्राइविंग के लिहाज से विकसित किया गया है. यह शहरों एवं राजमार्गो पर चलाने के अनुकूल है.’

कंपनी की पेट्रोल संस्करण वाली सेलेरियो की कीमत 3.90 लाख से 4.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि स्वाचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 4.4 से पांच लाख रुपये के बीच रखी गयी है. सेलेरियो की आटो गियर सिफ्ट कार को मैन्युअल मोड और आटो मोड में बदला जा सकता है. इसके अलावा कंपनी की सीएनजी वाले संस्करण की कीमत 4.85 लाख रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola