मोदी सरकार में दो प्रतिशत बढ़ी नौकरियां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले साल के कार्यकाल में नियुक्ति गतिविधियों में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है. एक खास बात यह है कि डिजिटल इंडिया अभियान से मेक इन इंडिया अभियान की तुलना में अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है. टाइम्सजॉब्स के नियुक्ति इंडेक्स रिक्रूटएक्स के अनुसार मई, 2014 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले साल के कार्यकाल में नियुक्ति गतिविधियों में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है. एक खास बात यह है कि डिजिटल इंडिया अभियान से मेक इन इंडिया अभियान की तुलना में अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है.
टाइम्सजॉब्स के नियुक्ति इंडेक्स ��िक्रूटएक्स के अनुसार मई, 2014 से मई, 2015 के दौरान प्रतिभाओं की मांग दो प्रतिशत बढी है.
इसके अलावा सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की वजह से आईटी, दूरसंचार और आईटी उत्पाद व सेवाओं, ई-कामर्स तथा स्टार्टअप्स में मेक इन इंडिया अभियान की तुलना में रोजगार के अधिक अवसरों का सृजन हुआ.
इन क्षेत्रों में औसत प्रतिभाओं की मांग में तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ. वहीं विनिर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियों में दो प्रतिशत से कम की वृद्धि दर्ज हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










