Jet Airways की 10 लाख टिकटों पर 25 प्रतिशत छूट की पेशकश
Updated at : 28 May 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने 10 लाख टिकटें 25 प्रतिशत छूट पर बेचने की पेशकश की है. कंपनी इकनामी श्रेणी की ये टिकटें घरेलू रुटों पर सीमित अवधि के लिए बेचेगी. कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह पेशकश 27 मई से 30 मई तक होगी और इनके जरिए 15 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने 10 लाख टिकटें 25 प्रतिशत छूट पर बेचने की पेशकश की है. कंपनी इकनामी श्रेणी की ये टिकटें घरेलू रुटों पर सीमित अवधि के लिए बेचेगी. कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह पेशकश 27 मई से 30 मई तक होगी और इनके जरिए 15 जून से 15 अक्तूबर तक यात्र की जा सकती है.
कंपनी के अनुसार इस ऑफर का फायदा केवल घरेलू उड़ानों में एक जगह से दूसरे जगह की डायरेक्ट फ्लाइट पर ही ली जा सकती है. यह ऑफर किसी ग्रुप बुकिंग के लिए नहीं है और पहले आएं-पहले पांएं नियम से टिकट बुक कराया जा सकता है.
गौरतलब है कि जेट एयरवेज 51 डोमेस्टिक रूट पर विमान सेवा दे रही है. इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने के लिए ग्राहकों को अपने ट्रैवल एजेंट से जानकारी मिल सकती है या फिर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कराया जा सकता है. इससे पहले भी कंपनी की ओर से कई सस्ती उड़ानों का ऑफर जारी कया गया है, जिसको काफी पसंद किया गया.
उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेट के अलावे भी कई विमान कंपनियां समय-समय पर अपनी घरेलू उउ़ानों पर सस्ते किराये ऑफर करती रहती है. इसके अलावे टिकटों पर भरी छूट भी दी जाती है. यहांतक की सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया भी सस्ते किराये का ऑफर लेकर आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




