SBI और Paypal के बीच विदेश में धन लेनदेन के लिये समझौता

कोलकाता : देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आज विदेशों में धन के लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल के साथ समझौता किया है. सरकार की ओर से एफडीआइ का दायरा बढाने के आसार के बीच यह समझौता काफी उपयोगी साबित होता है. एसबीआइ के प्रबंध निदेशक और समूह कार्यकारी (राष्ट्रीय […]
कोलकाता : देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आज विदेशों में धन के लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल के साथ समझौता किया है. सरकार की ओर से एफडीआइ का दायरा बढाने के आसार के बीच यह समझौता काफी उपयोगी साबित होता है.
एसबीआइ के प्रबंध निदेशक और समूह कार्यकारी (राष्ट्रीय बैंकिंग) बी श्रीराम ने कहा कि इस समझौते से इसके नौ लाख लघु एवं मझोले ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से पैसे के लेनदेन में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस समझौते का लक्ष्य विदेशों में धन का लेन देन करना होगा जबकि बाद में घरेलू भुगतान को भी इसमें शामिल किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इसके बाद एसबीआइ इ-वीजा, इ-ट्रेवल दस्तावेज जैसे इ-संचालन के क्षेत्रों पर गौर करेगी. यह सुविधा एसबीआइ डेबिट कार्ड धारकों को भी उपलब्ध होगी. पेपाल के भारत प्रबंधक विक्रम नारायण ने कहा यह उनका किसी भारतीय उद्यम से पहला समझौता है.
रणनीतिक लिहाज से अहम इस भागीदारी से स्टेट बैंक के लघु एवं मझोले ग्राहकों को सीमापार व्यापार में मदद मिलेगी. पेपाल की दुनिया के 203 देशों में उपस्थिति है और वह हर दिन एक करोड 15 लाख से अधिक लेनदेन करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




