इंफोसिस चीन में खोलेगी अपना पहला विदेशी परिसर

Updated at : 16 May 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
इंफोसिस चीन में खोलेगी अपना पहला विदेशी परिसर

बीजिंग : भारत की ओर से चीन पर सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों के लिये बाजार खोलने का दबाव बनाये जाने के बीच प्रमुख आइटी कंपनी इन्फोसिस ने आज करीब 12 करोड डालर के निवेश से अपना पहला विदेशी केंद्र खोलने की घोषणा की ताकि चीन के तेजी से विकसित होते बाजार का लाभ उठाया जा सके. […]

विज्ञापन

बीजिंग : भारत की ओर से चीन पर सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों के लिये बाजार खोलने का दबाव बनाये जाने के बीच प्रमुख आइटी कंपनी इन्फोसिस ने आज करीब 12 करोड डालर के निवेश से अपना पहला विदेशी केंद्र खोलने की घोषणा की ताकि चीन के तेजी से विकसित होते बाजार का लाभ उठाया जा सके. इस संबंध में इन्फोसिस और चीन की स्थानीय प्रांतीय सरकार ने भारत-चीन व्यवसायिक मंच में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये.

प्रधानमंत्री ने शंघाई में आयोजित इस मंच को संबोधित किया. इन्फोसिस चीन के मुख्य कार्यकारी रंगराजन वेल्लामेर ने कहा कि यह विकास केंद्र चीन के ग्विजू प्रांत में स्थापित किया जाएगा जहां कर्मचारियों की संख्या करीब 4,500 होगी. इससे चीन और वैश्विक बाजार पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि यह देश से बाहर इन्फोसिस का पहला केंद्र होगा. यह अगले साल तक तैयार हो जाएगा. इससे चीनी बाजार के वृद्धि के रुझान का फायदा उठाने में कंपनी का लाभ मिलेगा. भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 70.6 अरब डालर रहा जिसमें भारत का व्यापार घाटा करीब 48 अरब डालर रहा, यही वजह है कि भारत, चीन पर बाजार खोलने के लिये दबाव बना रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola