ePaper

ओबामा ने व्यापार समझौतों पर सीनेट के फैसले का किया स्वागत

Updated at : 15 May 2015 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने व्यापार समझौतों पर सीनेट के फैसले का किया स्वागत

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके महत्वाकांक्षी व्यापार समझौतों को आगे बढाने के संबंध में सीनेट के फैसले का यह कहते हुए स्वागत किया है कि इसके अभाव में अमेरिकी कंपनियों और कामगारों को नुकसान होगा. ओबामा ने कहा कि वह डेमोक्रैट आलोचकों से सहमत हैं जिन्हें चिंता है कि कोई भी व्यापार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके महत्वाकांक्षी व्यापार समझौतों को आगे बढाने के संबंध में सीनेट के फैसले का यह कहते हुए स्वागत किया है कि इसके अभाव में अमेरिकी कंपनियों और कामगारों को नुकसान होगा. ओबामा ने कहा कि वह डेमोक्रैट आलोचकों से सहमत हैं जिन्हें चिंता है कि कोई भी व्यापार सौदा अमेरिकी कामगारों के लिए मुश्किलदेह होगा लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि व्यापार सौदे को रोकना अमेरिका के लिए ठीक नहीं होगा.

ओबामा ने कहा ‘मैं सीनेट को बधाई देना चाहता हूं कि न सिर्फ उसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कुछ देशों और संभावित तौर पर यूरोप के साथ प्रगतिशील वृद्धि समर्थक व्यापार सौदे की अनुमति दी बल्कि मुझे ऐसे उपाय भी सौंपे ताकि ऐसे समझौते भी लागू किए जा सके जो अतीत में न हुए हों.’

उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि यह न सिर्फ बडी अमेरिकी कंपनियों के लिए सही है बल्कि छोटी-मझोली अमेरिकी कंपनियों के लिए भी अच्छा है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कुल मिलाकर यह सबसे अच्छा अमेरिकी कामगारों के लिए होगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola