कौशल विकास अभियान के तहत सालाना 2100 युवाओं को मारुति करेगी प्रशिक्षित

नयी दिल्ली : वाहन बाजार की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया देश भर में सरकार के 45 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में वाहन कौशल संवर्धन केंद्र स्थापित कर अपनी कौशल विकास गतिविधियां बढा रही है. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआइ) ने एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के जरिए कंपनी सालाना कार सर्विस और मरम्मत […]
नयी दिल्ली : वाहन बाजार की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया देश भर में सरकार के 45 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में वाहन कौशल संवर्धन केंद्र स्थापित कर अपनी कौशल विकास गतिविधियां बढा रही है.
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआइ) ने एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के जरिए कंपनी सालाना कार सर्विस और मरम्मत के क्षेत्र में सालाना 2100 युवाओं को प्रशिक्षित करेगी.
एमएसआइ के कार्यकारी निदेशक (सर्विस) पंकज नरुला ने कहा ‘सडक पर वाहनों की तादाद बढने के बीच अच्छी मरम्मत रोजगार के बडे मौके पेश करेगी. वाहन कौशल संवर्धन केंद्र (एएसइसी) प्रशिक्षुओं को प्रायोगिक अनुभव प्रदान करेंगे और उन्हें अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए तैयार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




