ePaper

अप्रैल में बजाज आटो की बिक्री में रही मामूली बढ़त

Updated at : 04 May 2015 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में बजाज आटो की बिक्री में रही मामूली बढ़त

नयी दिल्ली : बजाज आटो लिमिटेड की बिक्री अप्रैल माह में एक प्रतिशत बढकर 3,36,274 इकाई रही जो पिछले साल के इसी माह में 3,31,529 इकाई थी. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आलोच्य माह के दौरान उसकी मोटरसाइकिल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 2,85,791 पर आ गयी जबकि पिछले साल के इसी माह में […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : बजाज आटो लिमिटेड की बिक्री अप्रैल माह में एक प्रतिशत बढकर 3,36,274 इकाई रही जो पिछले साल के इसी माह में 3,31,529 इकाई थी.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आलोच्य माह के दौरान उसकी मोटरसाइकिल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 2,85,791 पर आ गयी जबकि पिछले साल के इसी माह में 2,99,636 मोटरसाइकिल बिकी थी.
इसी प्रकार अप्रैल में कंपनी के व्यावसायिक वाहानों की बिक्री 58 फीसद बढकर 50,483 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी माह में 31,893 इकाई थी. अप्रैल में कंपनी के वाहनों का निर्यात सात प्रतिशत बढकर 1,61,598 इकाई पर पहुंच गया, जो तुलनात्मक अवधि में 1,50,714 इकाई था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola