ठप परियोजनाओं को शुरू करने का प्रयास कर रही है सरकार : जयंत सिन्हा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2015 8:25 PM

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्र सरकार 1,400 ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस ठप परियोजनाओं की वजह से बैंकिंग प्रणाली दबाव में है. भारत चैंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्र सरकार 1,400 ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस ठप परियोजनाओं की वजह से बैंकिंग प्रणाली दबाव में है. भारत चैंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘सरकार 1,400 रुकी परियोजनाओं को फिर शुरू करने के लिए काम कर रही है. इसकी वजह से बैंकिंग प्रणाली पर दबाव है. इन्हें पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है.’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को इन मामलों की जानकारी है और वह भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण और ईंधन सुविधा जैसे मुद्दों को सुलझाने का प्रयास कर रही है. इन मुद्दों की वजह से ही ये परियोजनाएं रुकी हुई हैं. सिन्हा ने कहा कि ईंधन का मुद्दा बहुत हद तक सुलझ गया है क्योंकि सरकार ने रद्द कोयला ब्लाकों का आवंटन कर दिया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले दशक में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को बिना महंगाई बढाए 8 से 10 प्रतिशत पर ले जाने को प्रतिबद्ध है. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार सामान्य से कमजोर मानसून की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है, सिन्हा ने कहा, ‘हम पूरी तरह स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola