अपने सहयोगी विक्रेताओं की तादाद तीस हजार से बढाकर एक लाख तक करेगी फ्लिपकार्ट
Updated at : 24 Apr 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

इन्दौर : ऑनलाइन खुदरा बाजार सेवा कम्पनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि वह अपने देशव्यापी नेटवर्क से जुडे विक्रेताओं की तादाद को 30,000 के मौजूदा स्तर से बढाकर दिसंबर तक एक लाख पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है. फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मार्केटप्लेस) अंकित नागौरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, फिलहाल देश भर के […]
विज्ञापन
इन्दौर : ऑनलाइन खुदरा बाजार सेवा कम्पनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि वह अपने देशव्यापी नेटवर्क से जुडे विक्रेताओं की तादाद को 30,000 के मौजूदा स्तर से बढाकर दिसंबर तक एक लाख पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मार्केटप्लेस) अंकित नागौरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, फिलहाल देश भर के करीब 30,000 विक्रेता हमारे नेटवर्क से जुडे हैं. हम इनकी तादाद को इस साल दिसंबर तक बढाकर 1,00,000 करने की कोशिश कर रहे हैं. नागौरी ने मध्यप्रदेश को फ्लिपकार्ट के लिये महत्वपूर्ण बाजार करार दिया. इसके साथ ही, कहा कि मध्यप्रदेश देश के उन शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है, जहां कम्पनी सबसे ज्यादा कारोबार करती है.
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में फ्लिपकार्ट के नेटवर्क से फिलहाल 1,000 विक्रेता जुडे हैं. उम्मीद है कि इस साल दिसंबर तक सूबे में इनकी तादाद बढकर 2,500 पर पहुंच जायेगी.
नागौरी ने यह भी बताया कि फ्लिपकार्ट मध्यप्रदेश की मशहूर बाग प्रिंट के कपडों और महेश्वर की साडियों के विक्रेताओं को अपने नेटवर्क से जोडने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने बताया, हम मध्यप्रदेश के इन परंपरागत उत्पादों के विक्रेताओं को अपने नेटवर्क से जोडने के लिये हस्तकला उद्योग के संबंधित संगठनों और कारोबारी निकायों से चर्चा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




