ऑयल इंडिया ने दो राज्‍यों में 54 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

Updated:
विज्ञापन
ऑयल इंडिया ने दो राज्‍यों में 54 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

नयी दिल्‍ली : सरकारी क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्खनन कंपनी ऑयल इंडिया ने गुजरात और मध्य प्रदेश में अपनी 54 मेगावाट क्षमता वाली पवन बिजली परियोजना का परिचालन शुरू कर दिया है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दो राज्यों वाली इस परियोजना की 16 मेगावाट क्षमता की एक इकाई […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : सरकारी क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्खनन कंपनी ऑयल इंडिया ने गुजरात और मध्य प्रदेश में अपनी 54 मेगावाट क्षमता वाली पवन बिजली परियोजना का परिचालन शुरू कर दिया है.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दो राज्यों वाली इस परियोजना की 16 मेगावाट क्षमता की एक इकाई गुजरात के पाटन और 38 मेगावाट की दूसरी इकाई मध्य प्रदेश के चंदगढ में स्थित है.
इस परियोजना की कुल लागत 439 करोड़ रुपये है, जिसमें से गुजरात इकाई की लागत 126.5 करोड़ और मध्य प्रदेश इकाई की लागत 312.45 करोड़ रुपये है.
इस परियोजना की स्थापना के बाद कंपनी की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता (व्यावासायिक पवन उर्जा एवं सौर ऊर्जा परियोजना) 126.60 मेगावाट पर पहुंच गयी है.
कंपनी ने बताया कि पाटन परियोजना का परिचालन 26 मार्च को, जबकि चांदगढ की इकाई का परिचालन 31 मार्च को शुरू हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola