भारत में अंतरराष्ट्रीय कंपनी को आकर्षित करने की असीम क्षमता : आइजीसीसी
Updated at : 15 Apr 2015 12:59 PM (IST)
विज्ञापन

हैनोवर : भारत में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की बहुत संभावना है लेकिन इसके लिए कारोबार में सुगमता बढ़ानी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिफार्म योजना से उम्मीदें रखते हुए यह बात भारत-जर्मन चेंबर आफ कामर्स (आइजीसीसी) ने कही है. चेंबर के महानिदेशक बर्नहार्ड स्टीनर्यूक ने मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा […]
विज्ञापन
हैनोवर : भारत में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की बहुत संभावना है लेकिन इसके लिए कारोबार में सुगमता बढ़ानी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिफार्म योजना से उम्मीदें रखते हुए यह बात भारत-जर्मन चेंबर आफ कामर्स (आइजीसीसी) ने कही है.
चेंबर के महानिदेशक बर्नहार्ड स्टीनर्यूक ने मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि जर्मनी की कंपनियां भारत के बारे में बहुत आशावादी हैं. उन्होंने कहा ‘यह बहुत अच्छा अभियान है. भारत को विनिर्माण की जरूरत है.
दूसरी ओर जर्मनी संभवत: विनिर्माण में सर्वश्रेष्ठ है. इसलिए यह दोनों के लिए अच्छा है.’ ड्यूश बैंक के पूर्व महाप्रबंधक स्टीनर्यूक ने कहा कि भारत में बहुत संभावना है क्योंकि यहां वृद्धि दर एवं एक बाजार है और जो भी अंतरराष्ट्रीय उद्योग का हिस्सा बनना चाहता है. उसे भारत में होना होगा.
साथ ही उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता वाले जगहों की सूची में भारत का स्थान अभी भी सही पायदान पर नहीं है और इसमें बहुत सुधार की जरूरत है.उन्होंने कहा कि यह संभव है और प्रधानमंत्री मोदी की प्रक्रिया आसान बनाने की कोशिश बहुत महत्वपूर्ण है. यदि सरकार ऐसा कर रही है तो हालात सुधरेंगे.
नियमों के बारे में पूछने पर स्टीनर्यूक ने कहा कि जिसने भी भारतीय प्रणाली को नजदीक से देखा है वह कह सकता है कि यह हमेशा बेहतर हो सकती है. भारत में कराधान के संबंध में उन्होंने कहा ‘यह जटिल है लेकिन कराधान प्रक्रिया पूरे विश्व में जटिल है. जर्मनी में भी यह जटिल है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




