ePaper

भारत में आर्थिक सुधार सही दिशा में : अमेरिका

Updated at : 14 Apr 2015 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में आर्थिक सुधार सही दिशा में : अमेरिका

वाशिंगटन : भारत द्वारा हाल में की गई सुधार संबंधी पहलें महत्वपूर्ण हैं जो खुली, विश्वसनीय और नियम आधारित सुधार हैं. यह बात अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कही लेकिन इस बात पर जोर दिया कि विदेशी निवेश विशेष तौर पर अमेरिका से निवेश प्राप्त करने के लिए और सुधार की जरूरत है. अमेरिका […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत द्वारा हाल में की गई सुधार संबंधी पहलें महत्वपूर्ण हैं जो खुली, विश्वसनीय और नियम आधारित सुधार हैं. यह बात अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कही लेकिन इस बात पर जोर दिया कि विदेशी निवेश विशेष तौर पर अमेरिका से निवेश प्राप्त करने के लिए और सुधार की जरूरत है.

अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट डब्ल्यू होलीमैन ने यहां एक समारोह में भारत सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए आर्थिक सुधार का जिक्र करते हुए कहा ‘‘खुली, विश्वसनीय और नियम आधारित सुधार से जुडी यह महत्वपूर्ण पहलें हैं.’उन्होंने कहा ‘‘सभी प्रस्तावित नियमों और संबद्ध मंत्रालयों में सकारात्मक रझान है और इस रझान से पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढेगी.’’ उन्होंने कहा ‘‘हम संबंध का स्तर बढाने के लिए उठाए गए कदम से उत्साहित हैं.’’भारत-अमेरिका व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित समारोह में होलीमैन ने कहा कि भारत को देश में कारोबारी माहौल सुधारने और नियमों को खुला और विश्वसनीय बनाने की दिशा में और पहल करने की जरुरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola