चालू वित्त वर्ष में 7.9 प्रतिशत होगी भारत की जीडीपी वृद्धि दर : मार्गन स्टैनले

Updated at : 13 Apr 2015 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में 7.9 प्रतिशत होगी भारत की जीडीपी वृद्धि दर : मार्गन स्टैनले

मुंबई : विदेशी ब्रोकरेज फर्म मार्गन स्टैनले ने बताया है कि नीतिगत सुधारों, घरेलू मांग में तेजी और निम्न मुद्रास्फीति के बल पर देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.9 प्रतिशत रहेगी और वित्त वर्ष 2016-17 में 8.4 प्रतिशत रहेगी. मार्गन स्टैनले ने एक परिपत्र में कहा ‘उत्पादक निवेश बहाल करने एवं […]

विज्ञापन
मुंबई : विदेशी ब्रोकरेज फर्म मार्गन स्टैनले ने बताया है कि नीतिगत सुधारों, घरेलू मांग में तेजी और निम्न मुद्रास्फीति के बल पर देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.9 प्रतिशत रहेगी और वित्त वर्ष 2016-17 में 8.4 प्रतिशत रहेगी.
मार्गन स्टैनले ने एक परिपत्र में कहा ‘उत्पादक निवेश बहाल करने एवं कम प्रभावशाली पुनर्वितरण वाली नीतियों को समाप्त करने जैसे नीतिगत उपायों को लागू करने के सरकार के दृढ प्रयासों से अर्थव्यवस्था को तेजी की पटरी पर लाने में मदद मिल रही है.’
परिपत्र में कहा गया है ‘आर्थिक वृद्धि की गणना की नयी पद्धति के तहत चालू वित्त वर्ष में बाजार मूल्यों पर जीडीपी वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में यह 8.4 प्रतिशत रहेगी.’ गौरतलब है कि देश ने जीडीपी वृद्धि की गणना के लिए एक नयी व्यवस्था अपनाई है जिससे भारत दुनिया में सबसे तेज वृद्धि हासिल करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola