देश में मोबाइल विकिरण पर अध्ययन के लिए सरकार ने किये दस करोड रुपये आबंटित

Updated at : 30 Mar 2015 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
देश में मोबाइल विकिरण पर अध्ययन के लिए सरकार ने किये दस करोड रुपये आबंटित

नयी दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मोबाइल टावरों से निकलने वाली विकिरणों का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करने के लिए 16 संस्थानों को करीब 10 करोड रुपये आबंटित किए हैं. दूरसंचार उद्योग के निकाय सीओएआई ने एक परिपत्र में कहा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मानव स्वास्थ्य पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (ईएमएफ) […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मोबाइल टावरों से निकलने वाली विकिरणों का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करने के लिए 16 संस्थानों को करीब 10 करोड रुपये आबंटित किए हैं.
दूरसंचार उद्योग के निकाय सीओएआई ने एक परिपत्र में कहा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मानव स्वास्थ्य पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (ईएमएफ) के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए भारत में 16 अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों को अनुदान दिया है.
देश में यह पहली बार है कि सरकार मोबाइल विकिरणों के स्वास्थ्य से जुडे पहलुओं का व्यापक अध्ययन करा रही है. एक अंतर-मंत्रालयी समिति ने 2011 में इस संबंध में निर्देश जारी किया था.
सरकार द्वारा आरटीआई के तहत हासिल की गई सूचना में यह बताया गया है कि विभाग ने 20 और 36 महीनों के बीच की अवधि में विभिन्न अध्ययनों के लिए कुल 9.89 करोड रुपये आबंटित किए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola