ट्रेनों में गर्भवती महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचली सीटों का कोटा बढा

नयी दिल्ली : रेलवे ने ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए निचली सीटों का कोटा बढाने का फैसला किया है. रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रति डिब्बे दो निचली सीटों का कोटा बढाकर चार किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और द्वितीय […]
नयी दिल्ली : रेलवे ने ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए निचली सीटों का कोटा बढाने का फैसला किया है. रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रति डिब्बे दो निचली सीटों का कोटा बढाकर चार किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बों में कोटे में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
मौजूदा कंप्यूटराइज्ड यात्री आरक्षण प्रणाली में निचली सीटें स्वाभाविक रुप से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले पुरुष यात्रियों और 45 साल से ज्यादा आयु की महिला यात्रियों को आवंटित करने का प्रावधान है, बशर्ते टिकट बुक किए जाने के समय सीटें उपलब्ध हों.
बयान के अनुसार टिकट जांच करने वाले स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे उन वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से अशक्त लोगों की मदद करें जिन्हें बीच की या उपर की सीटें आवंटित की गयी हैं. ट्रेनों में नीचे की बर्थ खाली होने पर ऐसी सीटें पहले इन यात्रियों को दी जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




