दो प्रतिशत की ज्यादा गिरावट से बाजार निढाल, सेंसेक्स 634 अंक व निफ्टी 181 अंक गिरा
Updated at : 09 Mar 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : उम्मीदों से भरे बजट के बाद आज पहली बार भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी. आज बाजार खुलने के साथ ही दबाव में था. बैंकिंग सहित कुछ प्रमुख सेक्टर दबाव में दिख रहा था, लेकिन शाम को बाजार बंद होते-होते यह गिरावट दो प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गयी. […]
विज्ञापन
मुंबई : उम्मीदों से भरे बजट के बाद आज पहली बार भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी. आज बाजार खुलने के साथ ही दबाव में था. बैंकिंग सहित कुछ प्रमुख सेक्टर दबाव में दिख रहा था, लेकिन शाम को बाजार बंद होते-होते यह गिरावट दो प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गयी. सेंसेक्स में आज 2.15 प्रतिशत व निफ्टी में 2.03 प्रतिशत की गिरावट आयी. 634 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स आज 28814 अंक पर बंद हुआ, जबकि 181 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी 8756 अंक पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स के सभी महत्वपूर्ण सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी.
बाजार का सुबह का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खराब संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं. फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 प्रमुख शेयरों वालासूचकांकसेंसेक्स 413.61अंक यानी 1.40 फीसदी गिरकर 29,035.34 अंक के स्तर पर पहुंच चुका है.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी में भी तेज गिरावट दर्ज की गयी है. सुबह के 9:40 के करीब निफ्टी 130.45 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 8,807 अंक पर कारोबार कर रहा है.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. ये फिलहाल 0.89 और 0.70 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं.
बाजार में कारोबार के दौरान टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 3 से 1.6 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गयी है. वहीं जेएसपीएल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, ल्यूपिन, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 6 से 0.5 फीसदी की मजबूती आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




