सेवा क्षेत्र की वृद्धि फरवरी में आठ माह के उच्च स्तर पर : एचएसबीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2015 5:07 PM
नयी दिल्ली : फरवरी माह के दौरान देश के सेवा क्षेत्र में पिछले आठ माह की सबसे अधिक तेजी दर्ज की गयी. समीक्षाधीन माह में हालांकि, रोजगार के अवसरों में मामूली गिरावट आई, लेकिन नये व्यावसाय आर्डर से सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में तेजी रही. एचएसबीसी इंडिया का सेवा क्षेत्र में काम करने वाली […]
नयी दिल्ली : फरवरी माह के दौरान देश के सेवा क्षेत्र में पिछले आठ माह की सबसे अधिक तेजी दर्ज की गयी. समीक्षाधीन माह में हालांकि, रोजगार के अवसरों में मामूली गिरावट आई, लेकिन नये व्यावसाय आर्डर से सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में तेजी रही. एचएसबीसी इंडिया का सेवा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों की गतिविधियां को दर्शाने वाला सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक, फरवरी माह के दौरान आठ माह के उच्चस्तर 53.9 पर पहुंच गया जबकि इससे पिछले माह में यह 52.4 पर था.
उल्लेखनीय है कि 50 से अधिक अंक होने का अर्थ है कि क्षेत्र में वृद्धि हो रही है वहीं 50 से कम रहने पर कारोबार के संकुचन का प्रतीक है. एचएसबीसी सर्वेक्षण में पाया गया कि मजबूत कारोबारी वृद्धि कंपनियों की गतिविधियां बढने के पीछे मुख्य वजह रही. अर्थशास्त्री पॉलीअन्ना डे लिमा ने कहा, ‘नये कार्यों में मजबूती वृद्धि से उत्साहित भारत के सेवा क्षेत्र में फरवरी में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई. यह 2014 मध्य के बाद से सबसे मजबूती वृद्धि रही’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










