ePaper

देशभर में एमएनपी की सुविधा 3 मई से, ट्राई ने नियमन में संशोधन किया

Updated at : 25 Feb 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
देशभर में एमएनपी की सुविधा 3 मई से, ट्राई ने नियमन में संशोधन किया

नयी दिल्ली : मोबाइल उपभोक्ता 3 मई से देशभर में कहीं भी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत उपभोकताओं को अपना आपरेटर बदलने की सुविधा मिलती है, जबकि उनका मोबाइल नंबर कायम रहता है. भारतीय दूरंसचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एमएनपी पर नियमन में संशोधन किया है. फिलहाल उपभोक्ताओं को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल उपभोक्ता 3 मई से देशभर में कहीं भी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत उपभोकताओं को अपना आपरेटर बदलने की सुविधा मिलती है, जबकि उनका मोबाइल नंबर कायम रहता है. भारतीय दूरंसचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एमएनपी पर नियमन में संशोधन किया है.

फिलहाल उपभोक्ताओं को सिर्फ उनके दूरसंचार सर्किल में ही एमएनपी की अनुमति है. ज्यादातर मामलों में यह राज्य तक सीमित रहता है. उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति दिल्ली से चेन्नई स्थानांतरित होता है, तो वह आपरेटर का चयन कर सकता है, जबकि उसका पुराना नंबर कायम रहेगा.

ट्राई ने आज जारी बयान में कहा, ‘दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमन, 2009 में छठा संशोधन जारी किया है. इससे 3 मई, 2015 से देशभर में पूर्ण मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिलेगी.’ दूरसंचार विभाग ने 3 नवंबर को एमएनपी लाइसेंस करार में संशोधन जारी किया था. उसने कहा था कि देशभर में एमएनपी का कार्यान्वयन लाइसेंस में संशोधन की तारीख के छह माह के भीतर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola