ePaper

कोष प्रबंधकों की अगले माह नियुक्ति कर सकता है ईपीएफओ

Updated at : 25 Feb 2015 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
कोष प्रबंधकों की अगले माह नियुक्ति कर सकता है ईपीएफओ

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अगले महीने तीन साल के लिए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति कर सकता है इसके अलावा ईपीएफओ की पेंशन योजना के तहत आयुसीमा भी दो साल बढाकर 60 साल की जा सकती है. ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक 11 मार्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अगले महीने तीन साल के लिए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति कर सकता है इसके अलावा ईपीएफओ की पेंशन योजना के तहत आयुसीमा भी दो साल बढाकर 60 साल की जा सकती है. ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक 11 मार्च को होगी जिसमें उक्त दोनों प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘सीबीटी की 206वीं बैठक 19 फरवरी को होनी थी जिसे टाल दिया गया.

अब यह बैठक 11 मार्च को होगी.’ सीबीटी पेंशन व ईडीएलआई कार्यान्वयन समिति (पीईआईसी) की सिफारिशों पर भी विचार करेगा. इसमें ईपीएफओ की पेंशन योजना में चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है. यदि यह निर्णय लिया जाता है तो इससे ईपीएफओ के 46 लाख पेंशनधारकों को तुरंत लाभ मिलेगा.

बैठक के लिये तय एजेंडा के अनुसार संपत्ति प्रबंधन कंपनी आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप, रिलायंस कैपिटल एएमसी और एचएसबीसी एएमसी का नाम ईपीएफओ के भारी भरकम कोष को व्यवस्थित करने की बोली लगाने वालों में सबसे आगे है.

जिन अन्य के नाम छांटे गये हैं उनमें यूटीआई एएमसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल और बिडला सनलाइफ एएमसी शामिल हैं. स्टेट बैंक ने भी अपनी बोली जमा कराई है, हालांकि सीबीटी उसे पहले ही नामित कर चुकी है. ईपीएफओ 6.5 लाख करोड रुपये का कोष व्यवस्थित करता है. मौजूदा कोष प्रबंधकों का कार्यकाल 31 मार्च 2015 को समाप्त हो रहा है. पांच करोड से अधिक लोग ईपीएफओ से जुडे हैं. हर साल उसमें 70,000 करोड रुपये से अधिक धन जमा होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola