PM MODI के सूट की नीलामी शुरू, एक करोड़ रुपये के उपर पहुंची बोली, पैसा लगेगा गंगा की सफाई में

Updated:
विज्ञापन

सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित सूट की नीलामी शुरू हो चुकी है. सूट के चाहने वालों ने नीलामी में एक करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी है. हालांकि सूट का कोई आरंभिक मूल्‍य निर्धारित नहीं किया गया था. फिर भी यह बात बतायी गयी थी कि मोदी के सूट के नीलामी की […]

विज्ञापन

सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित सूट की नीलामी शुरू हो चुकी है. सूट के चाहने वालों ने नीलामी में एक करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी है. हालांकि सूट का कोई आरंभिक मूल्‍य निर्धारित नहीं किया गया था. फिर भी यह बात बतायी गयी थी कि मोदी के सूट के नीलामी की राशि को गंगा की सफाई अभिशन में लगाया जायेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंद गले वाले विवादास्पद सूट को आज यहां शुरु हो रही तीन दिवसीय नीलामी में नीलाम करने के लिए रखा जाएगा. यह सूट मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के दौरान पहना था जिस पर सफेद धारियों में उनका नाम जडा था.

राजनीतिक तूफान खडा कर देने वाले इस सूट की नीलामी उन 455 चीजों के साथ की जाएगी जो मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में उनके लगभग नौ महीने के कार्यकाल के दौरान उन्हें उपहार में मिली हैं. इनसे होने वाली आय प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ गंगा मिशन’ में इस्तेमाल की जाएगी.

सूरत के निगामायुक्त मिलिंद तोरावणो ने आज बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट, जो उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान पहना था, की उन 455 अन्य चीजों के साथ तीन दिन चलने वाले आयोजन में नीलामी की जाएगी जो उन्हें प्रधानमंत्री के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान उपहार में मिली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री से संबंधित चीजें राष्ट्रीय खजाना है और नीलामी से मिलने वाला धन स्वच्छ गंगा मिशन में इस्तेमाल किया जाएगा.’’

तोरवणो ने कहा कि नीलामी कार्यक्रम सूरत में सिटी-लाइट्स रोड स्थित साइंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने नीलामी आयोजन यहां करने का फैसला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola