बाजार में फिर से दिखेगा एक रुपये का नोट

Updated at : 13 Feb 2015 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में फिर से दिखेगा एक रुपये का नोट

मुंबई : करीब दो दशक के अंतराल के बाद रिजर्व बैंक जल्द ही फिर से एक रुपया का नोट चलन में लाएगा. एक रुपया के नोट की छपाई करीब 20 साल पहले बंद कर दी गई थी. आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ये करेंसी नोट वैध हैं जैसा कि सिक्का निर्माण अधिनियम, 2011 में […]

विज्ञापन

मुंबई : करीब दो दशक के अंतराल के बाद रिजर्व बैंक जल्द ही फिर से एक रुपया का नोट चलन में लाएगा. एक रुपया के नोट की छपाई करीब 20 साल पहले बंद कर दी गई थी. आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ये करेंसी नोट वैध हैं जैसा कि सिक्का निर्माण अधिनियम, 2011 में प्रावधान है. वर्तमान में चल रहे करेंसी नोट वैध बने रहेंगे.

वर्तमान में एक रुपया के सिक्कों की ढलाई की जाती है. नया करेंसी नोट गुलाबी हरा रंग का होगा और इसमें अन्य रंग भी समाहित होंगे. रिजर्व बैंक ने कहा, आरबीआई जल्द ही एक रुपया के करेंसी नोट चलन में लाएगा. इन नोटों की छपाई भारत सरकार द्वारा की जाएगी. इन नोटों पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होंगे, जबकि अन्य करेंसी नोटों पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं.

एक रुपया का नोट या सिक्का भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है. नवंबर, 1994 में एक रुपया के नोट की छपाई बंद कर दी गई क्योंकि इसकी लागत अधिक थी. वहीं 1995 में दो और पांच रुपये के नोटों की छपाई भी बंद कर दी गई थी और तब से इन मूल्यों के लिए केवल सिक्के जारी किए जा रहे हैं. पुराने नोट अब भी चलन में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola