रिलायंस उपभोक्ता फ्री ने इस्तेमाल कर सकते हैं Unlimited facebook

नयी दिल्ली : यूसी ब्राउजर विकसित करने वाली कंपनी यूसीवेब ने इंटरनेट डाट ऑर्ग के लिए यूसी ब्राउजर का विशेष संस्करण पेश करने की आज घोषणा की जिसके जरिए रिलायंस के उपभोक्ता शून्य डाटा खर्च में फेसबुक सहित विभिन्न मोबाइल वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकेंगे. कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, […]
नयी दिल्ली : यूसी ब्राउजर विकसित करने वाली कंपनी यूसीवेब ने इंटरनेट डाट ऑर्ग के लिए यूसी ब्राउजर का विशेष संस्करण पेश करने की आज घोषणा की जिसके जरिए रिलायंस के उपभोक्ता शून्य डाटा खर्च में फेसबुक सहित विभिन्न मोबाइल वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकेंगे.
कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात और केरल में रिलायंस के उपभोक्ता यूसी ब्राउजर के जरिए फेसबुक सहित 30 से अधिक वेबसाइटों का बगैर डाटा खर्च के इस्तेमाल कर सकेंगे.
यूसीवेब इंडिया के प्रबंध निदेशक केनी ये ने कहा, ‘लोगों को इस तरह की सूचना तक नि:शुल्क पहुंच की सुविधा प्रदान करने से इंटरनेट के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है और लोगों को दुनिया से जोडे रखा जा सकेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




