ePaper

सौर ऊर्जा संयंत्र लगा रही है Apple

Updated at : 11 Feb 2015 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
सौर ऊर्जा संयंत्र लगा रही है Apple

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल ने कहा है कि वह सौर ऊर्जा की एक बडी परियोजना लगा रही है और उस पर 85 करोड डालर खर्च करेगी. इस संयंत्र से कंपनी के नये दफ्तर परिसर, खुदरा दुकानों तथा कैलीफोर्निया में उसके अन्य कामकाज के लिये पर्याप्त बिजली पैदा होगी. कंपनी नये सौर उर्जा संयंत्र से उत्पादित […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल ने कहा है कि वह सौर ऊर्जा की एक बडी परियोजना लगा रही है और उस पर 85 करोड डालर खर्च करेगी. इस संयंत्र से कंपनी के नये दफ्तर परिसर, खुदरा दुकानों तथा कैलीफोर्निया में उसके अन्य कामकाज के लिये पर्याप्त बिजली पैदा होगी. कंपनी नये सौर उर्जा संयंत्र से उत्पादित बिजली की सबसे बडी उपभोक्ता होगी.

इस संयंत्र का निर्माण सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के दक्षिण में ग्रामीण मोंटेरे काउंटी में 1,300 एकड क्षेत्र में किया जा रहा है. इसी क्षेत्र में एप्पल का मुख्यालय है. एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कूक ने कहा कि कंपनी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को लेकर चिंतित है. उन्होंने रेखांकित किया कि कंपनी के कंप्यूटर सेंटरों में पहले अक्षय उर्जा स्नेतों के जरिये बिजली उपलब्ध करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola