दैनिक आधार पर किसान विकास पत्र के लेनदेन की रिपोर्ट दें बैंक : रिजर्व बैंक

मुंबई : रिजर्व बैंक ने आज बैंकों को निर्देश दिया कि वे दैनिक आधार पर किसान विकास पत्र (केवीपी) के हर तरह के लेनदेन की रिपोर्ट करें. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसा करने में विफल रहने वाली बैंक शाखाओं को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड सकता है. आरबीआई के नियमों के मुताबिक, […]
मुंबई : रिजर्व बैंक ने आज बैंकों को निर्देश दिया कि वे दैनिक आधार पर किसान विकास पत्र (केवीपी) के हर तरह के लेनदेन की रिपोर्ट करें. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसा करने में विफल रहने वाली बैंक शाखाओं को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड सकता है.
आरबीआई के नियमों के मुताबिक, बैंकों को प्राप्ति, भुगतान, दंड जैसे केवीपी लेनदेन को सीधे आरबीआई के केंद्रीय खाते में डालना होगा, जिससे रिपोर्टिंग, निपटान और लेखा के लिए एकरुपता बनाई रखी जा सके.
रिजर्व बैंक ने आज एक अधिसूचना जारी कर कहा, ‘एजेंसी बैंकों को योजना के नियमों व विनियमन पर ध्यान देने की जरुरत है और इसे नजरअंदाज करने वाली शाखा या बैंक का अधिकार छीनने सहित उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




