जम्मू-कश्मीर का इस साल पर्यटकों की संख्या में 10 प्रतिशत बढोतरी का लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 4:58 PM
मुंबई : जम्मू-कश्मीर का इस साल पर्यटकों की संख्या में करीब 10 प्रतिशत बढाने का लक्ष्य है. इसके लिए राज्य उत्सव, मेले, जल एवं शीतकालीन खेल और रोमांचक गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहा है. जम्मू-कश्मीर के पर्यटन निदेशक और जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक फारुक ए शाह ने यहां से कहा ‘जम्मू-कश्मीर’ में तीन […]
मुंबई : जम्मू-कश्मीर का इस साल पर्यटकों की संख्या में करीब 10 प्रतिशत बढाने का लक्ष्य है. इसके लिए राज्य उत्सव, मेले, जल एवं शीतकालीन खेल और रोमांचक गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहा है. जम्मू-कश्मीर के पर्यटन निदेशक और जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक फारुक ए शाह ने यहां से कहा ‘जम्मू-कश्मीर’ में तीन क्षेत्र जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख शामिल हैं.
जम्मू में तीर्थयात्री आते हैं जबकि कश्मीर में परिवार व अन्य समूह और लद्दाख में युवा आते हैं. राज्य में हर साल पर्यटन सुधर रहा है. इस साल हमने पर्यटकों के लिए मेले, उत्सव, खेल आदि का आयोजन किया है और उम्मीद है कि उनकी संख्या 10 प्रतिशत बढेगी. उन्होंने कहा कि 2014 में 11 लाख पर्यटन जम्मू-कश्मीर आए जिनमें से 50,000 विदेशी पर्यटक रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










