ePaper

बंद नहीं बल्कि और एडवांस होगी Tata Motors की Nano कार

Updated at : 30 Jan 2015 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
बंद नहीं बल्कि और एडवांस होगी Tata Motors की Nano कार

नयी दिल्ली : देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अब अपनी छोटी कार नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए कई नयी पहल करने जा रही है. नैनो से लेकर उम्मीद पूरी नहीं होने के बाद कंपनी इसके तहत आटोमैटिक गियर शिफ्ट वाला मॉडल भी पेश करने का विचार कर रही है. टाटा मोटर्स के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अब अपनी छोटी कार नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए कई नयी पहल करने जा रही है. नैनो से लेकर उम्मीद पूरी नहीं होने के बाद कंपनी इसके तहत आटोमैटिक गियर शिफ्ट वाला मॉडल भी पेश करने का विचार कर रही है.
टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने कहा ‘हमे नैनो पोर्टफोलियो को मजबूत करने की कुछ और पहल की है.’ प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया कि बिक्री में लगातार गिरावट के मद्देनजर कंपनी नैनो को धीरे-धीरे हटाना चाहती है.
प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने पहले ही जनवरी, 2014 में नैनो ट्विस्ट पेश की है. इसमें शहर की स्मार्ट कार की खूबियों का समावेश किया गया है.कंपनी आटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) प्रौद्योगिकी के साथ भी नैनो पेश करने की योजना बना रही है. टाटा मोटर्स ने 2014 की वाहन प्रदर्शनी में कई आधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ नैनो का एएमटी संस्करण प्रदर्शित किया था.
कॉम्पैक्ट सेडान जेस्ट व हैचबैक बोल्ट को उतारे जाने के साथ घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में सुधार हुआ है. हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में नैनो की बिक्री में गिरावट आयी. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से दिसंबर की अवधि में कंपनी नैनो की सिर्फ 11,333 इकाइयां ही बेच पायी हैं. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 13,931 के आंकड़े से 18.64 प्रतिशत कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola