ePaper

सेंसेक्‍स 122 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 8,952 के उच्‍चतम स्‍तर पर रुका

Updated at : 29 Jan 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्‍स 122 अंक बढ़कर  बंद, निफ्टी 8,952 के उच्‍चतम  स्‍तर पर रुका

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 122.59 अंक की बढ़त के साथ 29,681.77 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.05 अंक या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 8,952.35 अंक की नयी उंचाइयों पर बंद हुआ. बाजार का सुबहकाहाल गिरते वैश्विक बाजारों को असर […]

विज्ञापन
मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 122.59 अंक की बढ़त के साथ 29,681.77 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.05 अंक या 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 8,952.35 अंक की नयी उंचाइयों पर बंद हुआ.
बाजार का सुबहकाहाल
गिरते वैश्विक बाजारों को असर लगातार दूसरे दिन भी दिख रहा है. गुरुवार को दोनों घरेलू बाजार सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 29,400 के नीचे था.
सुबह के 9:30 बजे बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स 0.53 फीसदी यानी 157.51 अंक की गिरावट के साथ 29,401 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,876 अंक पर व्‍यापार कर रहा है.

कल के कारोबार में सेंसेक्‍स अपने सर्वाधिक उच्‍च स्तर 29,786.32 अंक को छू गया था. वहीं निफ्टी भी कल अपने उच्‍चतम स्‍तर 8,985.05 पर दिखा था. फिलहाल बीएसइ के मिडकैप और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 0.03 फीसदी की वृद्धि और गिरावट देखी जा रही है.

फिलहाल आज के कारोबार में नुकसान के साथ व्‍यापार कर रही कंपनियों में से सबसे ज्‍यादा कोल इंडिया के शेयर में 4.22 फीसदी, आइसीआइसीआइ 1.76 फीसदी ,सनफार्मा 1.49 फीसदी , जिंदल स्‍टील 1.23 फीसदी और एचडीएफसी में 1.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में इस वक्‍त डीएलएफ, ल्‍यूपिन, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस हैं ये 1.50 से 0.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola