ePaper

शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ महंगा

Updated at : 28 Jan 2015 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ महंगा

नयी दिल्ली : मौजूदा शादी-विवाह के मौसम में सोने की मांग को पूरा करने के लिए दो दिनों की गिरावट के बाद आभूषण विक्रेताओं की लिवाली उभरने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 120 रुपये की तेजी दिखी. इसके साथ ही सोना 28,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मौजूदा शादी-विवाह के मौसम में सोने की मांग को पूरा करने के लिए दो दिनों की गिरावट के बाद आभूषण विक्रेताओं की लिवाली उभरने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 120 रुपये की तेजी दिखी. इसके साथ ही सोना 28,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. जबकि विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई.
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 120 रुपये के सुधार के साथ 39,520 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली उभरने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आया लेकिन वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,288.65 डॉलर प्रति ऑंस रह गयी, जबकि चांदी की कीमत 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.02 डॉलर प्रति ऑंस रह गयी.
घरेलू मोर्चे पर दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 120 .120 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,420 रुपये और 28,220 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुई. गत दो सत्रों में इसमें 200 रुपये की गिरावट आई थी.
हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में उतार चढाव के बाद 24,000 रुपये प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर बंद हुए. तेजी के आम रुख के अनुरुप चांदी तैयार की कीमत 120 रुपये की तेजी के साथ 39,520 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 273 रुपये की तेजी के साथ 39,488 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई.
चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 64,000 रुपये और बिकवाल 65,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola