मारुति सुजुकी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढा
Updated at : 27 Jan 2015 5:00 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का मुनाफा दिसंबर 2014 में समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 17.8 प्रतिशत बढकर 802.2 करोड रुपए हो गया. मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 681.15 करोड रुपए का मुनाफा हुआ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का मुनाफा दिसंबर 2014 में समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 17.8 प्रतिशत बढकर 802.2 करोड रुपए हो गया.
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 681.15 करोड रुपए का मुनाफा हुआ था. कंपनी ने एक बयान में कहा ‘ज्यादा बिक्री, कच्चे माल की लागत में कटौती संबंधी पहलों और विदेशी मुद्रा विनिमय की अनुकूल स्थिति का’ इस तिमाही के दौरान मुनाफा बढाने में योगदान रहा है. आलोच्य तिमाही के दौरान कुल बिक्री 15.5 प्रतिशत बढकर 12,263.14 करोड रुपए हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,619.68 करोड रुपए थी.
कंपनी ने कहा कि उक्त तिमाही के दौरान मात्रा के लिहाज से कारों की बिक्री 12.4 प्रतिशत बढकर 3,23,911 इकाई रही जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2,88,151 इकाई थी.
समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बिक्री 2,95,202 इकाई रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,68,185 इकाई थी, जबकि निर्यात बढकर 28,709 इकाई रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 19,966 इकाई था.
इस नतीजे के बाद मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर आज बंबई शेयर बाजार में अपराह्न सत्र के दौरान 0.39 प्रतिशत बढकर 3,594.40 रुपए प्रति शेयर पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




