ePaper

सोना 150 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर

Updated at : 22 Jan 2015 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
सोना 150 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर

नयी दिल्ली : पांच माह के उच्चस्तर को छूने के बाद मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 28350 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी के भाव 450 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पांच माह के उच्चस्तर को छूने के बाद मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 28350 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी के भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 39,700 रुपये किलो रह गये.

बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पडने से दोनों बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आयी. इसके अलावा यूरोपीयन सेन्ट्रल बैंक की बेठक से पहले कमजोर वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. घरेलू बाजार का रुख तय करने वाले बाजार सिंगापुर मे सोने के भाव 0 से 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1287,04 डालर और चांदी के भाव 0,5 प्रतिशत की हानि के साथ 18,04 डालर प्रति औंस रहे.
स्थानीय बाजार में सोना 99,9और 99,5 शुद्धताके भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 28,350 रुपये और 28150 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे. चांदी तैयार के भाव बिकवाली दबाब के चलते 450 रुपये की गिरावट के साथ 39,700 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 675 रुपये की हानि के साथ 39,540 रुपये किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 64000:65000 रुपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola