जल्द खरीद लें गहने, सोना-चांदी हो रहे हैं महंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 4:50 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की शादी विवाह के मौसम की मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में पांचवें दिन भी तेजी दर्ज हुई और आज इसके भाव 320 रुपये की तेजी के साथ पांच माह के ऊंचे स्तर 28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की शादी विवाह के मौसम की मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में पांचवें दिन भी तेजी दर्ज हुई और आज इसके भाव 320 रुपये की तेजी के साथ पांच माह के ऊंचे स्तर 28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गये.
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढने के कारण चार महीनों के बाद चांदी के भाव भी 40,000 रुपये प्रति कि.ग्रा. के स्तर को पार कर 950 रुपये की तेजी के साथ 40,150 रपये प्रति कि.ग्रा. हो गये.
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की शादी-विवाह के मौसम की खरीददारी के अलावा मजबूत वैश्विक रुख के कारण बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ गई जिससे कारोबारी धारणा में तेजी आई. वैश्विक बाजार में अगस्त के बाद पहली बार सोने की कीमत 1,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया.
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमत में तेजी का कारण यह अनुमान था कि मंद होते वैश्विक विकास दर के कारण केंद्रीय बैंक प्रोत्साहन को बढाने के लिए प्रेरित होंगे जिससे सोने की मांग बढने से कारोबारी धारणा में तेजी आई.घरेलू कीमतों के रख पर असर डालने वाले बाजार सिंगापुर में सोना 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,303.63 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत 1.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.33 डॉलर प्रति औंस हो गये जो सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है.
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 320-320 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,500 रुपये और 28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. यह स्तर पिछले वर्ष 20 अगस्त को देखने को मिला था. तेजी के पांच लगातार सत्रों में सोने में 1,180 रुपये की तेजी आई है. दूसरी ओर सीमित सौदों के बीच गिन्नी के भाव 24,000 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहे.
इसी प्रकार से चांदी तैयार के भाव 950 रुपये की तेजी के साथ 40,000 रुपये के स्तर को पार करता 40,150 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1,035 रुपये की तेजी के साथ 40,215 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. दूसरी ओर उंचे स्तर पर सीमित लिवाली के कारण चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 64,000 रुपये और बिकवाल 65,000 रुपये प्रति सैकडा पर स्थिरता का रूख लिए पूर्वस्तर पर बंद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola