ePaper

पेट्रोल डीजल की कीमत पर कल होगा फैसला

Updated at : 16 Jan 2015 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत पर कल होगा फैसला

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद तेल कंपनियों द्वारा गुरवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल के दाम की समीक्षा नहीं किये जाने पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि इस मामले में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां जो भी ‘उचित’ होगा वह फैसला करेंगी. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद तेल कंपनियों द्वारा गुरवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल के दाम की समीक्षा नहीं किये जाने पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि इस मामले में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां जो भी ‘उचित’ होगा वह फैसला करेंगी.

तेल कंपनियां हर पखवाडे अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुरुप घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल के दाम की समीक्षा करतीं हैं. इसी कडी में कंपनियों द्वारा कल पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी किये जाने की उम्मीद थी क्योंकि विश्व बाजार में लगातार दाम नीचे आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया.
इससे पहले भी दो मौकों पर कंपनियों ने दाम की समीक्षा नहीं की. उस समय सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिये उत्पाद शुल्क में बढोतरी कर दी. इससे वैश्विक बाजार में दाम घटने के बावजूद कमी का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया.इंडिया एनर्जी फोरम और ओआरएफ द्वारा यहां आयोजित 13वें पेट्रो इंडिया सम्मेलन में प्रधान ने कहा, ‘‘यह (पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती) हमारे हाथ में नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि दोनों ईंधन नियंत्रण मुक्त हैं और इनकी कीमतों के बारे में तेल कंपनियां फैसला करती हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘तेल कंपनियां जो भी उपयुक्त समझेगी, करेंगी.’’अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में कमी से पेट्रोल, डीजल के दाम में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर की कटौती हो सकती थी लेकिन अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट से कुछ लाभ कम हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola