ePaper

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री दिसंबर में आठ प्रतिशत बढी

Updated at : 13 Jan 2015 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री दिसंबर में आठ प्रतिशत बढी

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) सहित वैश्विक बिक्री दिसंबर 2014 में आठ प्रतिशत बढकर 85,742 वाहनों की रही.इससे पिछले महीने दिसंबर में कंपनी ने 2013 में 79,220 वाहनों की बिक्री की थी. टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि यात्री खंड श्रेणी में पिछले माह वैश्विक बिक्री 11 प्रतिशत […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) सहित वैश्विक बिक्री दिसंबर 2014 में आठ प्रतिशत बढकर 85,742 वाहनों की रही.इससे पिछले महीने दिसंबर में कंपनी ने 2013 में 79,220 वाहनों की बिक्री की थी.
टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि यात्री खंड श्रेणी में पिछले माह वैश्विक बिक्री 11 प्रतिशत बढकर 55,145 वाहनों की रही जो दिसंबर 2013 में 49,721 वाहनों की थी.
कंपनी के लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की बिक्री दिसंबर, 2014 में सात प्रतिशत बढकर 42,962 इकाई हो गई जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 40,244 इकाई थी.
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर 2014 में चार प्रतिशत बढकर 30,597 इकाई हो गयी जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 29,499 इकाई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola